Get App

OMG! मुंबई का ये ऑटो ड्राइवर कमाता है हर महीने 8 लाख रुपए? बिजनेस आइडिया सुन कर कई बड़े कारोबारी भी हैरान

दरअसल, अमेरिका वीजा इंटरव्यू के लिए आने वाले लोगों को अंदर बैग ले जाने की इजाजत नहीं होती। ऐसे में एक बड़ी टेंशन होती है, बैग कहां रखें? इसी दिक्कत को इस ऑटो ड्राइवर ने बना लिया अपना बिजनेस आइडिया! Lenskart के प्रोडक्ट हेड राहुल रूपाणी ने इस किस्से को सबसे पहले शेयर किया। Info Edge के फाउंडर और बड़े निवेशक संजीव भिखचंदानी ने भी इस पर रिएक्ट किया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 08, 2025 पर 11:14 PM
OMG! मुंबई का ये ऑटो ड्राइवर कमाता है हर महीने  8 लाख रुपए? बिजनेस आइडिया सुन कर कई बड़े कारोबारी भी हैरान
OMG! मुंबई का ये ऑटो ड्राइवर कमाता है हर महीने 8 लाख रुपए?

मुंबई के एक ऑटो ड्राइवर की जुगाड़ू सोच ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। ये ड्राइवर ऑटो चलाकर नहीं, बल्कि एक अनोखी सर्विस से हर महीने 5 से 8 लाख रुपए तक कमा रहा है, और वो भी अमेरिकी दूतावास (US Consulate) के बाहर खड़े होकर! दरअसल, अमेरिका वीजा इंटरव्यू के लिए आने वाले लोगों को अंदर बैग ले जाने की इजाजत नहीं होती। ऐसे में एक बड़ी टेंशन होती है, बैग कहां रखें? इसी दिक्कत को इस ऑटो ड्राइवर ने बना लिया अपना बिजनेस आइडिया!

कैसे करता है कमाई?

Lenskart के प्रोडक्ट हेड राहुल रूपाणी ने इस किस्से को सबसे पहले शेयर किया। उन्होंने बताया कि जब वो US Consulate पहुंचे, तो बैग लेकर अंदर जाने नहीं दिया गया। तभी एक ऑटोवाला आया और बोला – "₹1,000 में बैग सुरक्षित रख लूंगा।"

पहली नजर में रकम थोड़ी ज्यादा लगी, लेकिन वीजा मिस न हो जाए, इस डर से डील हो गई। बाद में पता चला कि ये ड्राइवर रोज 20-30 कस्टमर को यही सर्विस देता है और रोजाना ₹20,000 से ₹30,000 कमा रहा है!

सब समाचार

+ और भी पढ़ें