Get App

आज का वक्त हमेशा एक जैसा नहीं रहता, इसलिए जापानी करते हैं ये नेक काम!

मुश्किल समय में जो लोग हमारा साथ देते हैं, उनकी छोटी-सी मदद भी बहुत बड़ी लगती है। लेकिन परेशानी खत्म होने के बाद हम अपनी लाइफ में बिजी होकर उन्हें भूल जाते हैं। यह जापानी कहावत हमें याद दिलाती है कि अच्छे दिन आने पर भी मुश्किल वक्त के मददगार लोगों को नहीं भूलना चाहिए। उनकी मदद की कद्र करना और दिल से शुक्रगुजार रहना हमेशा जरूरी है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Aug 19, 2026 पर 4:51 PM
आज का वक्त हमेशा एक जैसा नहीं रहता, इसलिए जापानी करते हैं ये नेक काम!

मुश्किल समय में छोटी-सी मदद भी हमारे लिए बहुत बड़ी बन जाती है। बिना कहे कोई मदद कर दे, तो उस समय उसका साथ बहुत खास लगता है। लेकिन जब मुश्किल समय गुजर जाता है, तो हम अपनी जिंदगी में बिजी हो जाते हैं और उन लोगों को भूल जाते हैं, जिन्होंने हमारा साथ दिया था।

कहावत का मतलब

मुश्किल समय में जो लोग हमारे साथ खड़े होते हैं, उनकी मदद को कभी नहीं भूलना चाहिए। जैसे तेज धूप में पेड़ की छांव हमें राहत देती है और उस समय उसकी अहमियत बहुत ज्यादा महसूस होती है। लेकिन जब धूप कम हो जाती है, तो हम उसी पेड़ की छांव को आसानी से भूल जाते हैं। इसी तरह परेशानी खत्म होने के बाद अपने मददगारों को भूलना सही नहीं है। अच्छे समय में भी हमें याद रखना चाहिए कि बुरे वक्त में किसने हमारा साथ दिया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें