भारत में सांपों की मौजूदगी कोई नई बात नहीं, लेकिन बरसात के मौसम में इनका खतरा कई गुना बढ़ जाता है। जैसे ही पानी भरता है या जमीन नम होती है, सांप अपने बिलों से बाहर निकलकर घरों, दफ्तरों और आसपास के इलाकों में दिखाई देने लगते हैं। सांपों के बारे में सबसे बड़ी गलतफहमी यह है कि सभी सांप जहरीले होते हैं, जबकि वास्तव में भारत में पाए जाने वाले करीब 60% सांप इंसानों के लिए हानिरहित होते हैं। हालांकि, बाकी कुछ प्रजातियां इतनी खतरनाक और जहरीली होती हैं कि उनके डसने के बाद इंसान के पास बचने का बहुत कम समय होता है।
