Total lunar eclipse 2026: अगर आपको लगता है कि दुर्लभ खगोलीय घटानाओं के मामले में फरवरी के महीने ने बाजी मार ली है, तो आप गलत हैं। मार्च में एक और बेहद दुर्लभ खगोलीय घटना घटने जा रही है, खगोल प्रेमी जिसका इंतजार बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये साल 2026 का पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत सहित दुनिया के कई देशों में दिखाई देगा। भारत के लिए ये चंद्र ग्रहण इसलिए खास है क्योंकि इसकी जुगलबंदी रंगों के पर्व होली के साथ हो रही है। ये पूर्ण चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा की रात को लगेगा। खगोली विदो का मानना है इस बार के चंद्र ग्रहण में चंद्रमा आमतौर से नजर आने वाले तांबई लाल रंग से अलग नेवी ब्लू और गहरे लाल रंग का हो सकता है।
