Total Lunar Eclipse September 2025: 7 और 8 सितंबर की रात को साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण लगेगा। 2018 के बाद ऐसा पहली बार होगा, जब चंद्र ग्रहण देश के लगभग सभी राज्यों से नजर आएगा। इसकी अवधि लगभग 82 मिनट की होगी और ये 2022 के बाद का सबसे लंगा चंद्र ग्रहण होगा़। खगोल विशषज्ञों के मुताबिक इसके बाद ऐसे नजारे के लिए 31 दिसंबर 2028 तक इंतजार करना होगा। ग्रहण के दौरान धरती की छाया में चंद्रमा को रंग लाल तांबई हो जाएगा, जिसकी वजह से इसे ब्लड मून कहा जा रहा है। पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा इसी तरह का नजर आएगा। इस दिन भाद्रपद मास की पूर्णिमा है और इसी दिन से पितृ पक्ष की शुरुआत भी हो रही है।