Get App

इस फेस्टिव सीजन वॉर्डरोब को करें रीसाइकिल, बिना शॉपिंग के पाएं बॉलीवुड स्टाइल लुक!

कुछ फैशन ट्रेंड (fashion trends) आते-जाते रहते हैं, लेकिन साड़ी, सिल्क लहंगा, चिकनकारी कुर्ता, हैंडलूम फैब्रिक और क्लासिक ज्वेलरी (jewelry) जैसी चीजें कभी आउट ऑफ स्टाइल नहीं होतीं। इन्हें हर त्योहार, पारिवारिक समारोह या मानसून सीजन (monsoon season) में नए तरीके से स्टाइल किया जा सकता है। यही वजह है कि ये आउटफिट्स सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि लंबे समय तक चलने वाली स्मार्ट वॉर्डरोब इन्वेस्टमेंट भी माने जाते हैं।

Roopali Sharmaअपडेटेड Jul 28, 2026 पर 10:18 AM
इस फेस्टिव सीजन वॉर्डरोब को करें रीसाइकिल, बिना शॉपिंग के पाएं बॉलीवुड स्टाइल लुक!

त्योहारों (festive) और मानसून (monsoon) का मौसम सिर्फ नए कपड़े खरीदने का नहीं, बल्कि वॉर्डरोब में रखे उन खास आउटफिट्स (outfits) को फिर से स्टाइल करने का भी बेहतरीन मौका होता है जो सालों बाद भी फैशन से आउट नहीं होते। भारतीय वॉर्डरोब (wardrobes) में कुछ ऐसे सदाबहार कपड़े और ज्वेलरी होती हैं, जिनकी खूबसूरती समय के साथ और निखरती जाती है। इन्हें हर नए ट्रेंड के साथ अलग अंदाज में पहनकर हमेशा स्टाइलिश लुक पाया जा सकता है:

Timeless Sarees (सदाबहार साड़ियां)

बनारसी (Banarasi), कांजीवरम (Kanjeevaram), पैठणी (Paithani) या पटोला (Patola) जैसी पारंपरिक साड़ियां हर त्योहार और खास मौके पर शानदार लुक देती हैं। इन्हें मॉडर्न ब्लाउज, बेल्ट या स्टेटमेंट ज्वेलरी के साथ पहनकर आसानी से नया और ट्रेंडी लुक बनाया जा सकता है। मानसून (monsoon) में हल्के मेकअप और मिनिमल एक्सेसरीज (accessories) के साथ ये और भी खूबसूरत लगती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें