दुनिया में कुछ जगहें ऐसी हैं, जहां प्रकृति अपने सबसे अनोखे रूप में नजर आती है। ऐसी ही एक जगह है उत्तिआगविक, जहां अब कई हफ्तों तक सूरज डूबेगा ही नहीं। यहां लोग लगातार दिन की रोशनी देखने वाले हैं, क्योंकि सूरज एक बार उगने के बाद अगस्त तक आसमान में बना रहेगा। ये नजारा सुनने में जितना अजीब लगता है, उतना ही दिलचस्प भी है। दुनियाभर के लोग इस घटना को “मिडनाइट सन” के नाम से जानते हैं। खास बात ये है कि इतनी लंबी धूप के बावजूद यहां मौसम बेहद ठंडा रहता है।
