उत्तराखंड के ऊंचे हिमालयी जंगलों में वैज्ञानिकों को हाल ही में एक बेहद अनोखी और हैरान करने वाली मकड़ी मिली है, जिसकी पीठ पर बिल्कुल स्माइली फेस यानी मुस्कुराते चेहरे जैसा प्राकृतिक पैटर्न बना हुआ है। इस अजीब लेकिन आकर्षक डिजाइन को देखकर रिसर्च करने वाले वैज्ञानिक भी कुछ पल के लिए चौंक गए। पहली नजर में यह किसी आर्टवर्क या एडिट की गई तस्वीर जैसा लगता है, लेकिन असल में यह एक प्राकृतिक जीव है। इसकी बनावट इतनी अनोखी है कि इसे देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि प्रकृति भी इतना “क्रिएटिव” हो सकती है।
