मोहब्बत का सबसे खूबसूरत जश्न यानी वैलेंटाइन डे आखिरकार आ ही गया है। 7 फरवरी से शुरू होने वाला वैलेंटाइन वीक अपने साथ प्यार, रोमांस और खास एहसासों की सौगात लेकर आता है। रोज डे से लेकर किस डे तक हर दिन प्रेम के अलग-अलग रंग बिखेरता है, लेकिन 14 फरवरी का इंतजार सबसे ज्यादा होता है। यही वो दिन है जब लोग खुलकर अपने दिल की बात कहते हैं और अपने रिश्ते को खास अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं। ऐसे में जब प्यार का यह त्योहार दस्तक दे चुका है, तो क्यों न अपने जज़्बातों को खूबसूरत शब्दों में पिरोकर अपनों तक पहुंचाया जाए? आखिर मोहब्बत सिर्फ महसूस करने की चीज़ नहीं, उसे बयां करना भी उतना ही जरूरी है। एक प्यारी सी शायरी, दिल छू लेने वाला मैसेज या रोमांटिक अंदाज में कहा गया “हैप्पी वैलेंटाइन डे” किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है।
