Get App

Viral Video: वियतनाम एयरपोर्ट के रनवे पर भारतीय पर्यटकों ने किया गरबा, वीडियो वायरल होने पर वीर दास ने कसा ये तंज

Viral Video: इंस्टाग्राम, रेडिट और इंटरनेट पर वायरल हुए इस वीडियो में वियतजेट एयर के विमान के पास एयरपोर्ट के रनवे पर कुछ टूरिस्ट गरबा करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि टूरिस्ट ने गरबा फ्लाइट पर चढ़ते समय किया गया या उतरने के बाद...

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 29, 2026 पर 12:56 PM
Viral Video: वियतनाम एयरपोर्ट के रनवे पर भारतीय पर्यटकों ने किया गरबा, वीडियो वायरल होने पर वीर दास ने कसा ये तंज
सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे इस वीडियो क्लिप में दिख रहा है कि टूरिस्ट का एक ग्रुप VietJet Air के एक खड़े विमान के पास टार्मक (रनवे के हिस्से) पर घेरा बनाकर गरबा कर रहा है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर इस समय वियतनाम के एक एयरपोर्ट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारतीय पर्यटकों एक ग्रुप वियतनाम हवाई अड्डे के रनवे पर खड़े विमान के ठीक बगल में गरबा करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो के वायरल होते ही जहां एक तरफ लोगों ने विदेश में सार्वजनिक शिष्टाचार और एयरपोर्ट सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं, वहीं मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन वीर दास ने भी इस पर अपने ही अंदाज में तीखा और मजेदार तंज कसा है। आइए जानते हैं क्या है यह पूरा मामला और सोशल मीडिया पर इसे लेकर कैसी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

इंस्टाग्राम, रेडिट और एक्स पर शेयर किए जा रहे इस वीडियो क्लिप में दिख रहा है कि टूरिस्ट का एक ग्रुप VietJet Air के एक खड़े विमान के पास टार्मक (रनवे के हिस्से) पर घेरा बनाकर गरबा कर रहा है। यह घटना फ्लाइट में बोर्डिंग या डीबोर्डिंग की प्रक्रिया के दौरान हुई। वीडियो में जब यह ग्रुप पारंपरिक गरबा स्टेप्स कर रहा था तब वहां से गुजर रहे दूसरे यात्री रुककर उन्हें देखने लगे। अब इसको लेकर बहस छिड़ गई है। आमतौर पर एयरपोर्ट टार्मक को कंट्रोल्ड जोन माना जाता है। यहां कड़ी सुरक्षा और सेफ्टी प्रोटोकॉल के कारण यात्रियों की आवाजाही बेहद सीमित और अनुशासित होती है। ऐसे में रनवे पर डांस करने की इस घटना ने ऑनलाइन दुनिया को दो धड़ों में बांट दिया है।

पहले यहां नीचे देखिए वो वायरल वीडियो

सब समाचार

+ और भी पढ़ें