Credit Cards

Viral News: पेट दर्द से परेशान युवक ने खुद का किया ऑपरेशन, यूट्यूब देख पेट में लगाए 11 टांके, डॉक्टरों के उड़े होश

UP Viral News: 32 वर्षीय राजा बाबू नाम के शख्स ने यह कारनामा किया। बताया जा रहा है कि वह कई दिनों से पेट दर्द से परेशान था। इसका कई बार उसने डॉक्टरों से इलाज करा चुका था, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। लगातार दर्द से परेशान होकर उसने खुद ही अपना ऑपरेशन करने की ठान ली

अपडेटेड Mar 20, 2025 पर 5:25 PM
Story continues below Advertisement
UP Viral News: उसकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई तब आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया

UP Viral News: उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां वृंदावन में रहने वाले एक युवक ने यूट्यूब देखकर अपना ही ऑपरेशन कर लिया। उसने खुद ही पेट में चीरा लगाया। इतना ही नहीं सर्जरी के बाद उसने 11 टांके भी लगाए और फिर अस्पताल पहुंच गया। बताया जा रहा है कि जब मामला बिगड़ गया तक युवक अस्पताल पहुंचा। डॉक्टर भी युवक को देखकर हैरान रह गए। रिपोर्ट के मुताबिक, जब उसकी हालत बिगड़ी, तो वो दर्द से चीखने लगा। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

बताया जा रहा है कि शख्स ने पेट दर्द होने पर यूट्यूब से देखकर खुद का ही ऑपरेशन कर लिया। बाद में उसकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई तब आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी जान बचाई। अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला वृंदावन के गांव सुनरख का है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 32 वर्षीय राजा बाबू नाम के शख्स ने यह कारनामा किया। बताया जा रहा है कि वह कई दिनों से पेट दर्द से परेशान था। इसका कई बार उसने डॉक्टरों से इलाज करा चुका था, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। लगातार दर्द से परेशान होकर उसने खुद ही अपना ऑपरेशन करने की ठान ली।


कैसे किया ऑपरेशन?

युवक यूट्यूब पर एनेस्थीसिया के इंजेक्शन और सर्जिकल ब्लेड के बारे में जानकारी ली। फिर उन्हें खरीदकर ले आया। इसके बाद घर पर ही पेट में दर्द वाली जगह पर सात सेंटीमीटर का चीरा लगा दिया। उसने डॉक्टरों की तरह इंजेक्शन लगाकर खुद को सुन्न किया। शुरुआत में दर्द का एहसास नहीं हुआ, लेकिन जैसे ही दवा का असर खत्म हुआ वह तड़पने लगा। इस दौरान सर्जिकल ब्लेड पेट के अंदर अधिक गहराई में चले जाने से परेशानी बढ़ गई और दर्द बढ़ गया। इस दौरान उसने पेट में 11 टांके भी लगा लिए।

इसके बाद, उसने अपने हाथ से पेट के अंदर टटोलकर यह देखने की कोशिश की कि कोई गड़बड़ तो नहीं। जब उसे कुछ समझ नहीं आया, तो उसने खुद ही सुई-धागे से पेट को सील लिया। लेकिन कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। फिर वो जोर-जोर से चिल्लाने लगा। युवक की चीखें सुनकर परिजन दौड़े और उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। सबसे पहले उसने अपने भतीजे को इस बारे में बताया। इसके बाद भतीजे ने परिजनों को जानकारी दी। समय रहते उसे अस्पताल पहुंचा दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी जान बचाई।

ये भी पढ़ें- 'लड़की के निजी अंग को पकड़ना और उसका नाड़ा तोड़ना रेप नहीं': HC की ट‍िप्पणी पर बवाल, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

डॉक्टर युवक की हिम्मत को देखकर हैरान हैं। उनका कहना है कि बिना उचित जानकारी के ऐसा कदम उठाना जानलेवा हो सकता था। राजा बाबू की हालत फिलहाल स्थिर है। उसका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों के मताबिक, 18 साल पहले उनका अपेंडिक्स का ऑपरेशन हो चुका था। उसके बाद से उन्हें बार-बार पेट दर्द की शिकायत रहती थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।