भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के दुनिया भर में फैंस हैं। विराट कोहली की एक झलक पाने के लिए फैंस हमेशा एक्साईटेड रहते हैं। वहीं इन दिनों सोशल मीडिया पर विराट कोहली की तरह दिखने वाला एक सोशल मीडिया क्रिएटर का प्रैंक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स विराट कोहली जैसी हेयरस्टाइल और टैटू बनवाकर आरसीबी की जर्सी पहन कर लखनऊ के एक मॉल में जाते हुए नजर आ रहा है। लोगों ने कोहली समझ लिया और बड़ी संख्या में लोग उनके आसपास इकट्ठा हो गए। बाद में पता चला कि वह भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली नहीं, बल्कि उनके जैसे दिखने वाले सोशल मीडिया क्रिएटर कार्तिक शर्मा थे।
