Get App

25 साल के इस शख्स को ऐसी बीमारी कि आज भी दिखता है बच्चा! अपनी जिंदगी भूल देखभाल करने में जुटी बहन को लोग कर रहे सलाम

हुनान प्रांत में रहने वाले वांग जुनमिंग चर्चा ता विषय बने हुए हैं। उनकी लंबाई लगभग 66 सेंटीमीटर है, वहीं उनकी सोचने-समझने की क्षमता छोटे बच्चे जैसी है। परिवार में उन्हें प्यार से "बेबी" कहा जाता है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jun 12, 2026 पर 6:03 PM
25 साल के इस शख्स को ऐसी बीमारी कि आज भी दिखता है बच्चा! अपनी जिंदगी भूल देखभाल करने में जुटी बहन को लोग कर रहे सलाम
डॉक्टर ने कहा कि उम्मीद है कि वांग की दिमागी हालत में सुधार हो सकता है और शायद वह खुद से चलना भी सीख जाए।

मध्य चीन के एक 25 साल के व्यक्ति ने तब सबका ध्यान खींचा जब ऑनलाइन उसकी ज़िंदगी से जुड़ी बातें सामने आईं। पता चला कि उसे विकास से जुड़ी एक दुर्लभ बीमारी है, जिसकी वजह से वयस्क होने के बावजूद उसका शरीर एक बच्चे जैसा ही है।

हुनान प्रांत में रहने वाले वांग जुनमिंग की लंबाई लगभग 66 सेंटीमीटर है और उसकी सोचने-समझने की क्षमता एक छोटे बच्चे जैसी है। परिवार में उसे प्यार से "बेबी" कहा जाता है। यह निकनेम उसके रूप-रंग और घर में उसकी भूमिका, दोनों को दर्शाता है। यह जानकारी 'साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट' की एक रिपोर्ट में सामने आई।

अपनी उम्र के दूसरे लोगों के उलट, वांग को उच्च शिक्षा, नौकरी या अकेले रहने जैसी चिंताओं का सामना नहीं करना पड़ता। परिवार वालों का कहना है कि वह एक साधारण दिनचर्या का पालन करता है और आमतौर पर हर शाम 8 बजे से पहले सो जाता है।

हालांकि उसके चेहरे पर वयस्कता के लक्षण दिखते हैं, जैसे झुर्रियां और आंखों के पास रिंकल्स, लेकिन उसका छोटा शरीर और बच्चों जैसी हरकतें एक अनोखा विरोधाभास पैदा करती हैं, जिसने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों का ध्यान खींचा है। यह कहानी तब और चर्चा में आई जब वांग की छोटी बहन, शियाओलिंग ने ऑनलाइन उनकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी की झलकियां दिखाना शुरू किया। उसके अकाउंट के 1,63,000 से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं और उसने कई लोगों को गंभीर बीमारी वाले भाई की देखभाल करने की चुनौतियों और असलियत से रूबरू कराया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें