इस बार अप्रैल की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपना तीखा रूप दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत से लेकर पश्चिम और पूर्वी राज्यों तक तापमान तेजी से बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की मानें तो दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और ओडिशा जैसे राज्यों के 21 से ज्यादा शहरों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से पार हो गया है, जो इस समय के औसत तापमान से कहीं अधिक है। दिल्ली में लू को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप, गर्म हवाएं और उमस लोगों को परेशान कर रही हैं।