Weather Updates: पूर्वोत्तर में होगी झमाझम बारिश, दिल्ली, राजस्थान, बिहार समेत कई राज्यों में सूरज उगलेगा आग

Weather Updates: देश के कई राज्यो मं मौसम का मिजाज बदल चुका है। कहीं झमाझमा बारिश तो कहीं लू के थपेड़े चल रहे हैं। मौसम विभाग ने राजस्थान से लेकर पश्चिम बंगाल तक दिल्ली से लेकर पंजाब-हरियाणा तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है

अपडेटेड Apr 24, 2025 पर 9:07 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Weather Updates: देश के कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है।

देश के कई राज्यों में लोग भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। अप्रैल के आखिरी हफ्ते में सूरज आग उगलने लगा है। मई महीने की तरह गर्मी महसूस हो रही है। इधर मौसम विभाग (IMD) ने इस हफ्ते पूरे देश में अलग-अलग मौसम पैटर्न का अनुमनान जताया है। पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताई है। जबकि कई उत्तरी, मध्य और पूर्वी राज्यों में भीषण गर्मी पड़ सकती है। वहीं कुछ राज्यों में लू के थपेड़ें भी चल सकते हैं। मौसम विभाग ने राजस्थान, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, पंजाब-हरियाणा में लू का अलर्ट जारी किया है।

देश के ज्यादातर राज्यों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान पिछले तीन साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इधर मौसम विभाग का कहना है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इसकी वजह से पश्चिमी हिमालय में बारिश हो सकती है। इसका असर दिल्ली और आसपास के राज्यों में भी पड़ेगा। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है।

इन राज्यों में बारिश के आसार


मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की जह से हिमालय वाले भागों में 24, 25 और 26 अप्रैल के बीच बारिश हो सकती है। वहीं बिहार के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से कई उत्तरी राज्यों में हल्के बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर राज्यों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही कुछ इलाकों में बिजली गिर सकती है। हल्की बारिश के भी आसार हैं। यह दौर एक हफ्ते तक चल सकता है। मौसम विभाग ने असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 26 अप्रैल को भारी बारिश की आशंका जताई है।

इन राज्यों में चलेंगे लू के थपेड़े

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, ओडिशा, पंजाब और दिल्ली में आज भीषण गर्मी का असर देखा जा सकता है। मध्य प्रदेश में 23 से 29 अप्रैल, राजस्थान में 24 से 29 अप्रैल, मध्य प्रदेश में 24 से 27 अप्रैल, उत्तर प्रदेश, बिहार, उड़ीसा झारखंड, पश्चिम बंगाल में 26 अप्रैल तक, पंजाब हरियाणा दिल्ली राजस्थान में 29 अप्रैल तक, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में 25 अप्रैल तक भीषण लू चल सकती है।

दक्षिणी भारत में आंधी-तूफान

मौसम विभाग के अनुसार, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक समेत दक्षिण भारत के राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और तेलंगाना में अगले सात दिनों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है।

फतेहपुर स्टेशन पर करूंगा इंतजार', नोट पर लिखे इश्क का दर्द छा गया सोशल मीडिया पर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।