Get App

कौन से हैं भारत के वो 2 एयरपोर्ट, जिनकी डिजाइन और खूबसूरती ने ग्लोबल लिस्ट में बनाई जगह?

2026 की “World’s Most Beautiful Airports” लिस्ट में भारत ने फिर अपनी पहचान बनाई है। इस सूची में भारत के दो एयरपोर्ट शामिल हैं, जो दुनिया के बड़े देशों के बेहतरीन एयरपोर्ट्स के साथ खड़े हैं। यह दिखाता है कि अब एयरपोर्ट सिर्फ सफर की जगह नहीं, बल्कि आधुनिक डिजाइन और प्रकृति का मेल भी बन चुके हैं

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Jul 06, 2026 पर 11:34 AM
कौन से हैं भारत के वो 2 एयरपोर्ट, जिनकी डिजाइन और खूबसूरती ने ग्लोबल लिस्ट में बनाई जगह?
भारत ने फिर दिखाया कमाल, दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स में जगह बनाई

2026 की “World’s Most Beautiful Airports” लिस्ट में भारत ने एक बार फिर अपनी खास पहचान बनाई है। इस बार भारत के दो एयरपोर्ट टर्मिनल इस सूची में शामिल किए गए हैं, जो दुनिया के कई बड़े देशों जैसे चीन, जर्मनी, अमेरिका और कंबोडिया के बेहतरीन एयरपोर्ट्स के साथ खड़े हैं। यह लिस्ट बताती है कि अब एयरपोर्ट सिर्फ यात्रा करने की जगह नहीं रहे, बल्कि इन्हें सुंदर डिजाइन और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से भी बनाया जा रहा है। आज के समय में एयरपोर्ट्स में आधुनिक तकनीक के साथ-साथ प्राकृतिक थीम और लोकल संस्कृति का भी ध्यान रखा जा रहा है।

भारत के इन दोनों एयरपोर्ट्स की खासियत यह है कि ये न सिर्फ देखने में सुंदर हैं, बल्कि यात्रियों को एक अलग और आरामदायक अनुभव भी देते हैं, जिससे देश की आधुनिक सोच और संस्कृति दोनों दुनिया के सामने आती हैं।

गुवाहाटी एयरपोर्ट

गुवाहाटी के लोकप्रिया गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का टर्मिनल 2 पूरी तरह से प्राकृतिक थीम पर बनाया गया है। इसका डिजाइन बांस ऑर्किड फूल से प्रेरित है, जो उत्तर-पूर्व भारत की खास पहचान है। अंदर जाते ही यह जगह एक प्राकृतिक दुनिया जैसी महसूस होती है। यहां “स्काई फॉरेस्ट” जैसी हरियाली, ऊंची छतें और स्थानीय कला देखने को मिलती है, जो यात्रियों को असम की संस्कृति से जोड़ती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें