Khaby Lame: दुनिया के सबसे फेमस टिकटॉकर स्टार खाबी लेम को लेकर बड़ी खबर आ रही है। टिकटॉक स्टार खाबी लेम को अमेरिका के लास वेगास में वीजा खत्म होने के बाद इमिग्रेशन नियमों को तोड़ने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। खाबी को 6 जून को नेवादा के लास वेगास स्थित हैरी रीड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आईसीई अधिकारियों द्वारा रोका गया था। हालांकि, बाद में उन्हें "सेल्फ डिपोर्ट" यानी खुद से अपने देश लौटने की अनुमति देकर उसी दिन छोड़ दिया गया।
