कौवों को अकसर हम शोर मचाने वाले, चालाक और कभी-कभी परेशान करने वाले पक्षी मानते हैं। लेकिन इन काले पंखों वाले जीवों की दुनिया में एक बेहद दिलचस्प और भावनात्मक पहलू भी छिपा है। कई बार देखा गया है कि जब लोग उन्हें नियमित रूप से खाना खिलाते हैं, तो कौवे बदले में इंसानों को छोटे-छोटे तोहफे देकर अपनी कृतज्ञता जताते हैं। ये तोहफे साधारण नहीं होते कभी चमकदार कंकड़, कभी बोतल के ढक्कन, तो कभी छोटी अंगूठियां।
