Wedding Season Makeup Tips: शादियों के साथ सर्दियों का मौसम भी शुरू हो चुका है है। सर्दियों के मौसम में शादी जैसे कई दिन चलने वाले फंक्शन में मेकअप एक बड़ी टेंशन होता है। इस मौसम में हवा में रूखापन होता है, जो त्वचा में भी रूखा बढ़ा देता है। मॉइस्चराइजर लगाने के कुछ देर बाद ही स्किन फिर से ड्राई हो जाती है। ऐसे में शादी का मेकअप और भी परेशानी बढ़ाने वाला होता है, क्योंकि ये तभी अच्छा लगता है जब स्किन की नमी बरकरार रहती है। आपकी त्वचा में नमी कम है या वो पहले से ही ड्राई है, तो मेकअप और भी ड्राई और पैची लगता है। इसलिए अगर आप चाहती हैं कि सर्दियों में स्किन सॉफ्ट और हाइड्रेट लगने के साथ ही मेकअप भी अच्छा लगे तो कुछ टिप्स अपनाना मत भूलिए। आइए जानें इनके बारे में।
