आपको क्या लगता है कि आप कितने साल तक जिएंगे? क्या किसी व्यक्ति का अपनी उम्र को लेकर लगाया गया अनुमान उसकी असली जिंदगी के बारे में कोई संकेत दे सकता है? जापान में बुजुर्गों पर हुई एक नई रिसर्च ने इसी सवाल को समझने की कोशिश की है। अध्ययन में सामने आया कि जिन लोगों को लगता था कि वे लंबी उम्र तक जिएंगे, वे अक्सर वास्तव में भी ज्यादा समय तक जीवित रहे। हालांकि, ज्यादातर लोगों का अनुमान पूरी तरह सही नहीं था और कई प्रतिभागी अपनी उम्मीद से अधिक समय तक जिए। शोधकर्ताओं ने लंबे समय तक लोगों की जिंदगी को ट्रैक करके उनके अनुमान और वास्तविक जीवन अवधि की तुलना की।
