Winter Solstice 2025: दिसंबर साल का आखिरी महीना होता है। ये कई मायनों में खास होता है। साल का आखिरी महीना होने के साथ इसमें कई प्रमुख दिन और त्योहार आते हैं, जैसे क्रिसमस का त्योहार। इसके अलावा इसी महीने में हर साल एक विचित्र खगोलीय घटना भी घटती है। ये है विंटर सोलस्टाइस यान शीत अयनांत। शीत अयनांत सिर्फ खगोल विज्ञान की दृष्टि से ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि कई संस्कृतियों और धार्मिक परंपराओं में इसे नए आरंभ, ऊर्जाओं के संतुलन और प्रकृति की नई चक्र की शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है। ये ऐसा दिन होता, जो पलक झपकते ही बीत जाता है, लेकिन इसकी रात खत्म होने का नाम ही नहीं लेती है। ये तारीख होती है 21 दिसंबर की और इस दिन धरती और सूरज के बीच की दूरी कुछ ऐसी होती है कि साल का सबसे छोटा दिन और सबसे लंबी रात होती है। आइए जानें क्या होता है शीत अयनांत?
