खाना सिर्फ पेट भरने का जरिया नहीं, बल्कि किसी शहर की संस्कृति और पहचान का भी अहम हिस्सा होता है। यही कारण है कि आजकल कई लोग नई जगहों पर घूमने के साथ वहां के मशहूर व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए भी यात्रा करते हैं। दुनिया भर में ऐसे शहरों को खास पहचान मिलती है, जहां पारंपरिक स्वाद और आधुनिक फूड कल्चर का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है। हाल ही में जारी एक अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भारत के एक शहर ने अपनी शानदार खानपान संस्कृति के दम पर दुनिया की बेहतरीन फूड सिटीज में जगह बनाई है। यहां के स्थानीय व्यंजन, स्ट्रीट फूड, कैफे कल्चर और अलग-अलग स्वाद लोगों को खूब आकर्षित करते हैं।
