दुनिया में कई ऐसी अजीबोगरीब जगहे हैं, जो वहां पर होने वाली अजीब घटनाओं के लिए जानी जाती हैं। कुछ ऐसे ही आज एक जगह की चर्चा कर रहे हैं। जिसे सनकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, कनाडा के मैनिटोबा में नार्सिस शहर है। यह सांपों के हनीमून स्पॉट के नाम से मशहूर है। बसंत ऋतु के मौके पर यहां कई बड़े चमत्कार होते हैं। दुनिया भर के सांप यहां एकत्र होते हैं। इनकी संख्या 75,000 से अधिक रहती है। कभी-कभी यह संख्या 1,50,000 तक पहुंच जाती है। इस दौरान नर सांप मादा सापों पर डोरे डालते हुए नजर आ जाएंगे। यहां पर सांप प्रजनन के लिए एकत्र होते हैं।
