Get App

5:30 बजे योगाभ्यास और फिर लैपटॉप... 95 साल के दादाजी ने जीता लोगों का दिल, सोशल मीडिया पर दिनचर्या वायरल

कंटेंट क्रिएटर सिंधु ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने 94 वर्षीय दादाजी की दिनचर्या के बारे में एक पोस्ट शेयर की, जिसे सभी आयु वर्ग के लोगों ने सराहा। ऐसा इसलिए क्योंकि, इतनी अधिक उम्र में भी डॉ. विश्वनाथन एक ऐसी संतुलित और स्वस्थ जीवन जी रहे हैं, जिसके बारे कई युवा केवल सोच सकते हैं।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Feb 19, 2026 पर 1:43 PM
5:30 बजे योगाभ्यास और फिर लैपटॉप... 95 साल के दादाजी ने जीता लोगों का दिल, सोशल मीडिया पर दिनचर्या वायरल
डॉ. विश्वनाथन खाली समय में चिकित्सा साहित्य पढ़ते हैं और लैपटॉप चलाना सीखते हैं। 

कंटेंट क्रिएटर सिंधु ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने 94 वर्षीय दादाजी की दिनचर्या के बारे में एक पोस्ट शेयर की, जिसे सभी आयु वर्ग के लोगों ने सराहा। ऐसा इसलिए क्योंकि, इतनी अधिक उम्र में भी डॉ. विश्वनाथन एक ऐसी संतुलित और स्वस्थ जीवन जी रहे हैं, जिसके बारे आज के कई युवा केवल सपना ही देख सकते हैं।

डॉ. विश्वनाथन का दिन सुबह 5:30 बजे योगाभ्यास से शुरू होता है, वे खाली समय में चिकित्सा साहित्य पढ़ते हैं और लैपटॉप चलाना सीखते हैं। उनका कार्यक्रम काफी व्यस्त रहता है। वे प्रतिदिन पूजा करते हैं, समय-समय पर खरीदारी के लिए जाते हैं, ध्यान करते हैं और खाना भी बनाते हैं। यह देखना वाकई रोचक है कि एनेस्थेटिस्ट के रूप में अपने करियर से रिटायर होने के बाद भी वे खुद को इतने एक्टिव और उपयोगी तरीके से कैसे व्यस्त रखते हैं।

कंटेंट क्रिएटर ने कैप्शन में लिखा, "यह इस बात का जीता-जागता सबूत है कि आप बिना किसी महंगे जिम की मेंबरशिप, सप्लीमेंट्स (प्रोटीन पाउडर में आखिर होता क्या है?) लेने या 'स्वस्थ जीवन' की उस धारणा के साथ बड़े होने के बिना भी लंबा और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं, जिसे अब हमें अपने जीवन में जबरदस्ती शामिल करना पड़ता है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें