तमिलनाडु के नागरकोइल से सामने आई चोरी की एक घटना ने सोशल मीडिया पर अपनी संपत्ति दिखाने को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक YouTuber कपल के घर से कथित तौर पर करीब 1 करोड़ रुपये के सोने के गहने और नकदी चोरी हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, विनोद कुमार और मधुमिता के घर को चोरों ने निशाना बनाया। इस घटना की चर्चा इसलिए ज्यादा हो रही है क्योंकि चोरी से कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर घर और कीमती सामान से जुड़े वीडियो शेयर किए गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और CCTV समेत दूसरे सुरागों की जांच की जा रही है।
