Get App

Video: भारत ने मेरी जिंदगी खराब कर दी! जिम्बाब्वे के शख्स ने बताईं वो 7 बातें, जिनके बिना अब नहीं रह सकते

जिम्बाब्वे के कंटेंट क्रिएटर कलुंबा म्वाले ने भारत की रोजमर्रा की सुविधाओं को लेकर मजेदार अंदाज में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भारत ने उनकी जिंदगी “खराब” कर दी है, क्योंकि यहां UPI, फूड डिलीवरी, ऑटो, किराना और दवाइयों की आसान उपलब्धता ने उनकी जिंदगी बेहद सुविधाजनक बना दी है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Aug 24, 2026 पर 11:17 AM
Video: भारत ने मेरी जिंदगी खराब कर दी! जिम्बाब्वे के शख्स ने बताईं वो 7 बातें, जिनके बिना अब नहीं रह सकते
विदेशी ने बताईं भारत की ऐसी खूबियां, जिन्हें हम रोज देखते हैं

भारत में रहने वाले जिम्बाब्वे के कंटेंट क्रिएटर कलुंबा म्वाले ने देश की रोजमर्रा की सुविधाओं को लेकर ऐसा मजेदार पोस्ट शेयर किया, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच लिया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि भारत ने उनकी जिंदगी “खराब” कर दी है। हालांकि, उनका इशारा शिकायत की तरफ नहीं, बल्कि उन सुविधाओं की तरफ था, जिनकी उन्हें अब इतनी आदत हो गई है कि इनके बिना जिंदगी की कल्पना मुश्किल लगती है।

सिर्फ फोन साथ रखिए, पेमेंट की चिंता खत्म

कलुंबा ने सबसे पहले भारत के UPI और डिजिटल पेमेंट सिस्टम की तारीफ की। उनका कहना है कि अब वह वॉलेट घर पर छोड़कर सिर्फ फोन लेकर निकल सकते हैं और ज्यादातर जगह आसानी से भुगतान कर सकते हैं। उनके मुताबिक, यह सुविधा बेहद आसान और सुविधाजनक है।

ऑटो-रिक्शा से लेकर डिलीवरी तक, हर चीज आसान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें