High Volatile Stock: एक ही दिन में 375% का मूवमेंट, निवेशकों की चांदी

High Volatile Stock: इंट्रा-डे ट्रेडिंग करने वाले ट्रेडर्स ऐसे स्टॉक्स की तलाश करते हैं जिसमें एक दिन में किसी साइड तगड़ा मूवमेंट दिखे, चाहे अपसाइड या डाउनसाइड। अपनी पोजिशन की तरफ जितना तगड़ा मूवमेंट, उतना तगड़ा पैसा। हालांकि क्या हो कि अगर एक ही दिन में 375 फीसदी का मूवमेंट मिल जाए? ऐसा ही इस एक स्टॉक में हुआ

अपडेटेड Apr 15, 2025 पर 9:12 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म वीबुल कॉर्प (Webull Corp) के शेयरों की शुक्रवार को वाल स्ट्रीट पर यानी अमेरिकी मार्केट में एंट्री हुई। एक ही कारोबारी दिन में इसमें 375 फीसदी की ताबड़तोड़ रैली दिखी और इसने वाल स्ट्रीट की सभी वोलैटिलिटी को पीछे छोड़ दिया।

High Volatile Stock: एक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म वीबुल कॉर्प (Webull Corp) के शेयरों की शुक्रवार को वाल स्ट्रीट पर यानी अमेरिकी मार्केट में एंट्री हुई। सोमवार को एक ही कारोबारी दिन में इसमें 375 फीसदी की ताबड़तोड़ रैली दिखी और इसने वाल स्ट्रीट की सभी वोलैटिलिटी को पीछे छोड़ दिया। एस ग्रोथ अपॉर्च्यूनिटीज कॉर्प में विलय के बाद वीबुल के शेयरों की मार्केट में एंट्री हुई है। एस ग्रोथ अपॉर्च्यूनिटीज कॉर्प एक स्पेशल पब्लिक एक्विजिशन कंपनी (SPAC) या एक ब्लैंक चेक वेईकल के नाम से लोकप्रिय है और एसपीएसी में साउथ कोरियन की कॉन्ग्लोमेरेट एसके इंक एंकर निवेशक थी। सोमवार को इसके शेयर 62.9 डॉलर के भाव पर बंद हुए।

चीन में शुरू हुई थी वीबुल

वीबुल की शुरुआत वर्ष 2016 में चीन में फ्री मार्केट इंफॉर्मेशन सर्विस के रूप में हुई थी। अमेरिका में इसने स्टॉक्स की ट्रेडिंग के लिए प्लेटफॉर्म के तौर पर अपना कारोबार वर्ष 2018 में किया था। फिर इसने फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस और कमोडिटीज मार्केट में भी अपना विस्तार किया। एसके ग्रोथ अपॉर्च्यूनिटीज के साथ सौदे का फरवरी 2024 में ऐलान हुआ था। कंपनी के दावे के मुताबिक इसके 2.3 करोड़ से अधिक रजिस्टर्स यूजर्स हैं और यह दुनिया के 15 इलाकों में फैला हुआ है। यह ट्रेड्स पर फीस के साथ-साथ रियल-टाइम डेटा की प्रीमियम सर्विस के लिए सालाना 40 डॉलर का चार्ज लेती है।


Webull को Alibaba और Xiaomi के पूर्व मैनेजर ने किया था शुरू

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी पर बनी अमेरिकी हाउस सेलेक्ट कमेटी ने पिछले साल नवंबर 2024 में वीबुल के अमेरिकी सीईओ एंथोनी डेनियर को एक लेटर भेजा था। इसमें कंपनी के चीन से संबंधों को लेकर सवाल पूछे गए थे। हालांकि इसके बाद क्या हुआ, इस पर कुछ खास पता नहीं चल पाया है। वीबुल की शुरुआत अलीबाबा और शाओमी के पूर्व मैनेजर वैंग एंक्वान (Wang Anquan) ने की थी और अभी भी वह इसके सीईओ हैं।

Q4 Earnings 2025: Yes Bank और Infosys समेत इन शेयरों पर रखें नजर, '3-ट्रेडिंग डेज वीक' में मचेगा घमासान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।