UN COP30 Climate Summit fire: UN COP30 समिट में बड़ा हादसा, ब्लू जोन में आग लगने से मची अफरा-तफरी, जान बचाकर भागे डेलिगेट्स

UN COP30 Climate Summit fire: ब्राजील के बेलेम शहर में चल रही संयुक्त राष्ट्र की COP30 क्लाइमेट समिट के मुख्य आयोजन स्थल पर गुरुवार को आग लगने से भगदड़ मच गई। इस घटना में 13 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आग दोपहर करीब 2 बजे (स्थानिय समयानुसार) ब्लू जोन में लगी थी।

अपडेटेड Nov 21, 2025 पर 9:15 AM
Story continues below Advertisement
UN COP30 समिट में आग लगने से मची अफरा-तफरी, जान बचाकर भागे डेलिगेट्स

UN COP30 Climate Summit fire: ब्राजील के बेलेम शहर में चल रही संयुक्त राष्ट्र की COP30 क्लाइमेट समिट के मुख्य आयोजन स्थल पर गुरुवार को आग लगने से भगदड़ मच गई। इस घटना में 13 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आग दोपहर करीब 2 बजे (स्थानिय समयानुसार) ब्लू जोन में लगी थी। यह समिट का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, जहां सभी बैठकें, समझौते, देशों के पवेलियन, मीडिया सेंटर और बड़े अधिकारियों के दफ्तर हैं। मुख्य प्लेनरी हॉल भी इसी जोन में है।

वहीं, आग लगने की खबर फैलते ही जलवायु परिवर्तन संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCCC) सचिवालय ने एक तत्काल परामर्श जारी कर सभी लोगों से कार्यक्रम स्थल खाली करने की अपील की।

घायलों का मौके पर हुआ इलाज


संयुक्त राष्ट्र COP30 प्रेसीडेंसी और UNFCCC ने एक संयुक्त बयान में बताया कि घायल हुए 13 लोगों का मौके पर ही इलाज किया गया। उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और उन्हें उचित चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है।

भारत के पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव सुरक्षित

भारतीय मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि घटना के समय संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और भारत के पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव भी ब्लू जोन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ मौजूद थे। जैसे ही आग लगने की सूचना मिली सभी को सुरक्षित रूप से कार्यक्रम स्थल से बाहर निकाल लिया गया।

वहीं, संयुक्त राष्ट्र COP30 प्रेसीडेंसी और UNFCCC ने संयुक्त बयान में कहा कि अग्निशमन विभाग और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा अधिकारियों की मदद से लगभग छह मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि पूरे इलाके में जांच जारी है, इसलिए किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई है।

ब्राजील के पर्यटन मंत्री ने दी जानकारी

ब्राजील के पर्यटन मंत्री ने मीडिया को बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। हालांकि आग की वजह से घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि प्रतिनिधि आज या शुक्रवार को उस स्थान पर वापस लौट पाएंगे या नहीं जहां शिखर सम्मेल हो रहा था।

आयोजकों ने भी आग पर काबू पाने की पुष्टि की

शिखर सम्मेलन के आयोजकों ने भी आग पर काबू पाने की पुष्टि की, और कहा कि ब्राजील के अग्निशमन अधिकारियों ने शिखर सम्मेलन के पूरे परिसर को खाली कराने का आदेश दिया है।

संयुक्त राष्ट्र जलवायु निकाय ने कहा कि अग्निशमन सेवा सुरक्षा जांच करेगी और दोपहर बाद में इस पर जानकारी देने की उम्मीद है।

190 से अधिके देशों के प्रतिनिधि ने हिस्सा लिया

बता दें कि संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन रूपरेखा सम्मेलन के तहत आयोजित होने वाले वार्षिक COP30 समिट में 190 से अधिक देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। यह सम्मेलन ब्राजील के अमेजन क्षेत्र स्थित बेलेम शहर में हो रहा है और यह 21 नवंबर तक जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: G20 Leaders Summit: पीएम मोदी जी20 समिट के लिए दक्षिण अफ्रीका रवाना, जानें- जोहानिसबर्ग दौरे की बड़ी बातें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।