Mexico Plane Crash: दक्षिणी मेक्सिको में प्लेन क्रैश, 3 लोगों की मौत

Mexico Plane Crash: हादसे का कारण अभी सामने नहीं आया है। हादसा उस वक्त हुआ, जब मवेशी जानवरों में स्क्रूवॉर्म के फैलाव को रोकने के​ लिए प्लेन से स्टेराइल फ्लाइज को छोड़ा जा रहा था। मेक्सिको इस वक्त स्क्रूवॉर्म के प्रकोप से परेशान है

अपडेटेड Jun 07, 2025 पर 10:19 AM
Story continues below Advertisement
प्लेन दक्षिणी मैक्सिको में तापचुला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। (Image: X)

Mexico Plane Crash: दक्षिणी मेक्सिको में एक छोटा प्लेन क्रैश होने से 3 लोगों की मौत हो गई। एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, इस हादसे में जान गंवाने वालों में ग्वाटेमाला के 2 पायलट और एक मेक्सिकन कृषिविज्ञानी इंजीनियर शामिल है। हादसा उस वक्त हुआ, जब मवेशी जानवरों में स्क्रूवॉर्म के फैलाव को रोकने के​ लिए प्लेन से स्टेराइल फ्लाइज को छोड़ा जा रहा था। मेक्सिको के कृषि मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ग्वाटेमाला का प्लेन दक्षिणी मैक्सिको में तापचुला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे का कारण अभी सामने नहीं आया है।

मेक्सिको इस वक्त स्क्रूवॉर्म के प्रकोप से परेशान है। मेक्सिको ने पिछले महीने अमेरिकी सरकार के दबाव में कीट के फैलाव को नियंत्रित करने के प्रयासों को आगे बढ़ाया था। अमेरिका ने स्क्रूवॉर्म के डर से मैक्सिको से मवेशियों के आयात को सस्पेंड कर दिया। मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने अमेरिका के इस कदम को अनुचित बताया है और कहा है कि उन्हें नहीं पता कि यह सस्पेंशन कब हटेगा। यह भी कहा है कि अमेरिका के विशेषज्ञ मैक्सिको में हैं और देश के प्रयासों की स्टडी कर रहे हैं।

कितना घातक है स्क्रूवॉर्म संकट


स्क्रूवॉर्म कोक्लिओमिया होमिनिवोरैक्स मक्खी का एक लार्वा है, जो इंसानों सहित किसी भी गर्म खून वाले जानवर के ऊतकों यानि टिश्यूज पर अटैक कर सकता है। पैरासाइट जानवरों की खाल में घुसता है, जिससे गंभीर नुकसान और चोटें होती हैं, जो घातक हो सकती हैं।

US-China Trade Talks: जेनेवा के बाद अब 9 जून को लंदन में मीटिंग करेंगे अमेरिका और चीन के अधिकारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।