घूमना- फिरना हर किसी को पसंद है। वहीं जब भी हम घूमने जाते हैं, सूटकेस जरूर लेकर जाते हैं और एक अच्छा सूटकेस खरीदते समय काफी रिसर्च भी करते हैं। हम अक्सर सूटकेस की मजबूती और स्पेस को चेक करते हैं, लेकिन रंग पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते हैं। ऐसे में आपको बता दें, सूटकेस का यह रंग आपकी यात्रा की प्लानिंग को खतरे में डाल सकता है। एक एयरलाइन कंपनी ने यात्रियों को किस कलर का सूटकेस या बैग इस्तेमाल करना चाहिए, इस बारे में सलाह दी है। आयरलैंड की लो-कॉस्ट एयरलाइंस रयानएयर ने यात्रियों को हल्के रंग के बैग इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
