Get App

कच्चे तेल की नरमी ने दिया बूस्टर डोज, सरपट भागे JK टायर और इंडिगो के शेयर, पेंट और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को भी लगे पंख

अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के बाद अमेरिका-ईरान तनाव कम होने की उम्मीदों के चलते ब्रेंट क्रूड के 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है। इससे खुश होकर JK टायर, इंडिगो, एशियन पेंट्स और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों में 6 प्रतिशत तक की तेजी आई है। वहीं, ONGC और ऑयल इंडिया के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Nov 05, 2026 पर 11:17 AM
कच्चे तेल की नरमी ने दिया बूस्टर डोज, सरपट भागे JK टायर और इंडिगो के शेयर, पेंट और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को भी लगे पंख
गुरुवार को ग्लोबल बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार चौथे सेशन में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी मध्यावधि कांग्रेसनल चुनावों में डेमोक्रेट्स की कई अहम जीत के बाद, मध्य पूर्व में तनाव कम होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं

आज गुरुवार, 5 नवंबर को JK टायर, इंडिगो, एशियन पेंट्स और कई तेल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के कारण एविएशन, टायर और पेंट कंपनियों के शेयरों को फायदा मिला है। ब्रेंट क्रूड की कीमत लगभग 9 प्रतिशत गिरकर 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई है। बाजार को उम्मीद है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनावों के नतीजे अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे तनाव को खत्म करने का रास्ता खोल सकते हैं। इसके चलते क्रूड की कीमत में नरमी आई है।

आज शुरुआती कारोबार में JK टायर 5.6 प्रतिशत बढ़कर 351.5 रुपये पर पहुंच गया, जबकि इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन 5.04 प्रतिशत चढ़कर 5,400 रुपये पर जाता दिखा। एशियन पेंट्स 4.44 प्रतिशत बढ़कर 2,525.7 रुपये पर पहुंच गया, वहीं अपोलो टायर्स में 4.37 प्रतिशत की तेजी आई और यह 420 रुपये पर पहुंच गया।

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों में भी तेजी

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों में भी जोरदार खरीदारी देखने को मिली है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (HPCL) 5.17 प्रतिशत बढ़कर 385.30 रुपये पर, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (BPCL) 3.63 प्रतिशत बढ़कर 315.75 रुपये पर और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) 3.10 प्रतिशत बढ़कर 146.43 रुपये पर पहुंच गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें