Get App

'अफवाहों पर नहीं विज्ञान पर भरोसा करें' अधिकारियों ने खारिज की 5 जुलाई को जापान में 'महाभूकंप' की भविष्यवाणी

यह मंगा सबसे पहले 1999 में प्रकाशित हुई थी और इसमें मार्च 2011 में एक “महाविनाश” की चेतावनी दी गई थी, जो संयोग से उसी साल आया था, जब टोहोकु इलाके में 9.0 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप और उसके बाद आई सुनामी में 18,000 से ज्यादा लोग मारे गए थे और फुकुशिमा दाइइची न्यूक्लियर प्लांट भी संकट में आ गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 05, 2025 पर 6:19 PM
'अफवाहों पर नहीं विज्ञान पर भरोसा करें' अधिकारियों ने खारिज की 5 जुलाई को जापान में 'महाभूकंप' की भविष्यवाणी
जापान के अधिकारियों ने खारिज की 5 जुलाई को जापान में 'महाभूकंप' की भविष्यवाणी

एक दशकों पुरानी जापानी मंगा की भविष्यवाणी ने जापान समेत पूरे एशिया में डर और चिंता का माहौल पैदा कर दिया था। दावा किया जा रहा है कि 5 जुलाई 2025 को जापान में एक भीषण भूकंप और सुनामी आने वाली है। यह भविष्यवाणी 'द फ्यूचर आई सॉ' नाम की मंगा यानी कॉमिक्स में की गई थी, जिसकी लेखिका रयो तात्सुकी हैं, जो अब 70 साल की उम्र पार कर चुकी एक रिटायर मंगा कलाकार हैं।

यह मंगा सबसे पहले 1999 में प्रकाशित हुई थी और इसमें मार्च 2011 में एक “महाविनाश” की चेतावनी दी गई थी, जो संयोग से उसी साल आया था, जब टोहोकु इलाके में 9.0 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप और उसके बाद आई सुनामी में 18,000 से ज्यादा लोग मारे गए थे और फुकुशिमा दाइइची न्यूक्लियर प्लांट भी संकट में आ गया था।

"तीन गुना बड़ी सुनामी" की चेतावनी

2021 में इस मंगा को फिर से प्रिट किया गया, जिसमें एक नई भविष्यवाणी शामिल थी — कि जुलाई 2025 में एक असली आपदा आएगी, और जापान व फिलीपींस के बीच समुद्र तल फट जाएगा। इससे “2011 की तुलना में तीन गुना ऊंची लहरें” दक्षिण पश्चिमी जापान को तबाह कर देंगी। इस चेतावनी ने सोशल मीडिया पर कोहराम मचा दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें