Alaska earthquake: भयंकर भूकंप के झटकों से अमेरिका की धरती गुरुवार (17 जुलाई) को कई सेकंड तक हिलती रही। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, अमेरिका के अलास्का में 7.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। भूकंप के झटकों से अमेरिकी राज्य में हड़कंप मच गया। भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई है, जो कि काफी खतरनाक संकेत है। यूएसजीएस ने बताया कि बुधवार (स्थानीय समय) को अलास्का के तट पर रिक्टर पैमाने पर भूकंप आया, जिसके बाद अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी जारी की है।
