Get App

Australia: 21 साल में पहली बार किसी PM ने दोबारा जीता चुनाव, एंथनी अल्बनीज लगातार दूसरी बार बने प्रधानमंत्री

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने देश के राष्ट्रीय चुनावों में शानदार जीत दर्ज की है और वे लगातार दूसरी बार बहुमत के साथ सत्ता में लौटने जा रहे हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, यह जीत अल्बनीज के लिए ऐतिहासिक बन गई है, क्योंकि वे 2004 के बाद पहले ऐसे ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने लगातार दूसरी बार चुनाव जीतकर सत्ता बरकरार रखी है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड May 03, 2025 पर 6:09 PM
Australia: 21 साल में पहली बार किसी PM ने दोबारा जीता चुनाव, एंथनी अल्बनीज लगातार दूसरी बार बने प्रधानमंत्री
Australia Election Results: विपक्ष के नेता और लिबरल-नेशनल गठबंधन के प्रमुख पीटर डटन को अपनी खुद की सीट पर हार का सामना करना पड़ा

Australia Election Results: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने देश के राष्ट्रीय चुनावों में शानदार जीत दर्ज की है और वे लगातार दूसरी बार बहुमत के साथ सत्ता में लौटने जा रहे हैं। अल्बनीज की अगुआई में लेबर पार्टी ने इस चुनाव में जबरदस्त प्रदर्शन किया है और विपक्षी गठबंधन को करारी शिकस्त दी है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, यह जीत अल्बनीज के लिए ऐतिहासिक बन गई है, क्योंकि वे 2004 के बाद पहले ऐसे ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने लगातार दूसरी बार चुनाव जीतकर सत्ता बरकरार रखी है।

पीटर डटन को बड़ा झटका

दूसरी ओर विपक्ष के नेता और लिबरल-नेशनल गठबंधन के प्रमुख पीटर डटन को खुद उनके गढ़ माने जाने वाले ब्रिसबेन स्थित डिक्सन सीट से हार का सामना करना पड़ा। उन्हें लेबर पार्टी की अली फ्रांस ने हराकर बड़ा राजनीतिक झटका दिया। ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय प्रसारक ABC ने भी विपक्षी लिबरल-नेशनल गठबंधन चुनाव हारने का ऐलान कर दिया है।

डटन की यह हार एक और कारण से अहम रही — 2007 में उनके राजनीतिक गुरु और पूर्व प्रधानमंत्री जॉन हॉवर्ड भी अपनी सीट हार चुके थे। अब 17 साल बाद डटन को भी उसी प्रकार की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें