जापानी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से एक बार फिर से पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है। उनकी कई डरावनी बातें अब तक सच साबित हुई हैं। इस बार भी अगर उनकी भविष्यवाणी सच साबित हुई तो बड़ी तबाही आ सकती है। जापानी बाबा वेंगा के नाम से मशहूर महिला रियो तात्सुकी ने जुलाई 2025 में महासुनामी आने की भविष्यवाणी की है। यह भविष्यवाणी धरती पर भयानक जल प्रलय आने की है। यह अब तक की सबसे खतरनाक आपदा में से एक होगी। बता दें कि रियो तात्सुकी की पिछली कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। लिहाजा उनकी इस चेतावनी को गंभीरता से लिया जा रहा है।
