Bangladesh: कौन था अमृत मंडल, बांग्लादेश में दूसरे हिंदू लड़के की पीट-पीटकर हत्या

स्थानीय खबरों के अनुसार, मंडल पर स्थानीय लोगों ने जबरन वसूली का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद मामला भीड़ हिंसा में बदल गया। कल रात, मंडल और उसके साथी शाहिदुल के घर पैसे लेने गए थे। जब घरवालों ने "लुटेरे" चिल्लाकर शोर मचाया, तो स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सम्राट की पिटाई शुरू कर दी

अपडेटेड Dec 25, 2025 पर 8:44 PM
Story continues below Advertisement
Bangladesh: कौन था अमृत मंडल, बांग्लादेश में दूसरे हिंदू लड़के की पीट-पीटकर हत्या

दीपू चंद्र दास के बाद बुधवार देर रात बांग्लादेश के राजबारी जिले में एक और हिंदू व्यक्ति को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। मृतक की पहचान 29 साल के अमृत मंडल उर्फ ​​सम्राट के रूप में हुई है, जिन पर पांग्शा उपजिला के होसैंडांगा पुराने बाजार में रात करीब 11 बजे हमला किया गया था और हमले के कुछ ही समय बाद उनकी मौत हो गई।

द डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, ASP (पांग्शा सर्कल) देब्रता सरकार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने सम्राट को गंभीर हालत में बचाया। उन्हें पांग्शा उपजिला स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुबह करीब 2 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अमृत ​​मंडल कौन था?


पुलिस के अनुसार, स्थानीय निवासियों ने अमृत मंडल पर जबरन वसूली का आरोप लगाया था, जिसके बाद मामला भीड़ हिंसा में बदल गया।

पुलिस ने बताया कि मंडल का नाम उनके रिकॉर्ड में लोकल गैंग लीडर के रूप में दर्ज है, जिसे "सम्राट वाहिनी" कहा जाता था। वह होसैंदंगा गांव के रहने वाले अक्षय मंडल का बेटा था।

द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, पांग्शा मॉडल पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी शेख मोइनुल इस्लाम के मुताबिक, मंडल के खिलाफ पांग्शा पुलिस स्टेशन में कम से कम दो मामले दर्ज थे, जिनमें एक हत्या का मामला भी शामिल है।

स्थानीय सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी ने बताया कि मंडल ने एक गैंग बनाया था और वह लंबे समय से जबरन वसूली और दूसरी आपराधिक गतिविधियों में शामिल था। भारत में लंबे समय तक छिपने के बाद, वह हाल ही में घर लौटा और कथित तौर पर गांव के निवासी शाहिदुल इस्लाम से जबरन वसूली की रकम की मांग की।

घटना वाली रात क्या हुआ?

स्थानीय खबरों के अनुसार, मंडल पर स्थानीय लोगों ने जबरन वसूली का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद मामला भीड़ हिंसा में बदल गया।

कल रात, मंडल और उसके साथी शाहिदुल के घर पैसे लेने गए थे। जब घरवालों ने "लुटेरे" चिल्लाकर शोर मचाया, तो स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सम्राट की पिटाई शुरू कर दी।

उसके दूसरे साथी भागने में सफल रहे, जबकि उसके एक साथी मोहम्मद सलीम को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से दो हथियार भी बरामद किए।

पुलिस ने बताया कि हमले में शामिल लोगों की पहचान करने और हत्या की वजह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

दीपू चंद्र दास की हत्या

पड़ोसी देश में एक सप्ताह के भीतर किसी हिंदू व्यक्ति की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या करने की यह दूसरी घटना है। 18 दिसंबर को, मयमनसिंह में कपड़ा कारखाने में काम करने वाले दीपू चंद्र दास की कथित ईशनिंदा के आरोप में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और फिर उन्हें जलाकर मार डाला गया।

यह घटना भालुका उपजिला के स्क्वायर मास्टर बारी के दुबालिया पारा इलाके में घटी। 25 साल का युवक स्क्वायर मास्टर बारी में पायनियर निट कम्पोजिट फैक्ट्री में काम करता था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ईशनिंदा के आरोप फैक्ट्री परिसर और आसपास के इलाकों में तेज़ी से फैल गए, जिससे तनाव पैदा हो गया। बाद में एक क्रोधित भीड़ ने दास पर हमला कर उसे बुरी तरह पीटा।

Hindu killed in Bangladesh: दीपू चंद्र दास के बाद बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, कट्टरपंथियों ने अमृत मंडल को पीट-पीटकर मार डाला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।