Get App

Bill Gates: एपस्टीन फाइलों के नए खुलासे में रूसी लड़कियों से संबंध पर बुरे फंसे बिल गेट्स! यौन रोग संबंधी दवाएं लेने का हुआ दावा 

Bill Gates Epstein Files: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एपस्टीन द्वारा खुद को लिखे गए कथित ईमेल के अंशों में बिल गेट्स के निजी जीवन और उनके स्वास्थ्य से जुड़े चौंकाने वाले दावे किए गए है। हालांकि, बिल गेट्स के प्रवक्ता ने इन आरोपों को पूरी तरह आधारहीन और काल्पनिक बताया है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jan 31, 2026 पर 8:44 AM
Bill Gates: एपस्टीन फाइलों के नए खुलासे में रूसी लड़कियों से संबंध पर बुरे फंसे बिल गेट्स! यौन रोग संबंधी दवाएं लेने का हुआ दावा 
दस्तावेजों में दावा किया गया है कि रूसी महिलाओं के साथ संबंधों के कारण गेट्स को एक यौन संचारित रोग (STD) रोग हो गया था

Epstein Files: अमेरिकी न्याय विभाग ने एक बार फिर से जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी लाखों फाइलों को सार्वजनिक किया है। इसके बाद माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स एक नए विवाद में घिर गए हैं। ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एपस्टीन द्वारा खुद को लिखे गए कथित ईमेल के अंशों में बिल गेट्स के निजी जीवन और उनके स्वास्थ्य से जुड़े चौंकाने वाले दावे किए गए है। हालांकि, बिल गेट्स के प्रवक्ता ने इन आरोपों को पूरी तरह आधारहीन और काल्पनिक बताया है।

यौन संचारित रोग (STD) और गुप्त दवाएं लेने का हुआ दावा

'द सन' और 'डेली मेल' की रिपोर्ट के मुताबिक, 18 जुलाई 2013 के कुछ ईमेल स्क्रीनशॉट सामने आए है, जिन्हें एपस्टीन ने खुद को भेजा था। इन दस्तावेजों में दावा किया गया है कि रूसी महिलाओं के साथ संबंधों के कारण गेट्स को एक यौन संचारित रोग (STD) रोग हो गया था। एपस्टीन ने लिखा कि गेट्स ने उससे ऐसी एंटीबायोटिक्स मांगी थीं जो वह अपनी पत्नी मेलिंडा को उनकी जानकारी के बिना दे सकें। ईमेल में यह भी आरोप लगाया गया है कि गेट्स ने एपस्टीन से इन बातों से संबंधित पत्राचार को डिलीट करने का अनुरोध किया था।

क्या रही विवाद की जड़?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें