Get App

Charlie Kirk Shooting: चार्ली किर्क हत्याकांड मामले में 'संदिग्ध' की तस्वीरें जारी, FBI ने बरामद की 'हाई-पावर' राइफल

Charlie Kirk Assassination: चार्ली किर्क की बुधवार को हत्या कर दी गई थी। 31 वर्षीय किर्क की हत्या करने वाला स्नाइपर गोली चलाने के बाद छत से कूदकर भाग गया। एफबीआई ने घोषणा की है कि हत्यारे की 'हाई-पावर' राइफल मिल गई है। बाद में एफबीआई ने चार्ली किर्क की गोलीबारी से जुड़े एक व्यक्ति की दो तस्वीरें भी जारी कीं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Sep 11, 2025 पर 11:08 PM
Charlie Kirk Shooting: चार्ली किर्क हत्याकांड मामले में 'संदिग्ध' की तस्वीरें जारी, FBI ने बरामद की 'हाई-पावर' राइफल
Charlie Kirk shooting: जारी की गई दो तस्वीरों में एक व्यक्ति टोपी, धूप का चश्मा और लंबी बाजू की काली शर्ट पहने हुए दिखाई दे रहा है

Charlie Kirk shooting: अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने गुरुवार (11 सितंबर) को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी चार्ली किर्क की हत्या के मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति की दो तस्वीरें जारी की। पुलिस का कहना है कि चार्ली किर्क का हत्यारा 'कॉलेज जाने वाले छात्रों की उम्र का लग रहा है।' अधिकारियों ने बताया कि पुलिस चार्ली किर्क के हत्यारे की पहचान के लिए जांच कर रही है। हमलावर गोली चलाने के बाद छत से कूदकर भाग गया था।

रूढ़िवादी कार्यकर्ता चार्ली किर्क की बुधवार को हत्या कर दी गई थी। 31 वर्षीय किर्क की हत्या करने वाला स्नाइपर गोली चलाने के बाद छत से कूदकर भाग गया। एफबीआई ने घोषणा की है कि हत्यारे की 'हाई-पावर' राइफल मिल गई है। बाद में एफबीआई ने चार्ली किर्क की गोलीबारी से जुड़े एक व्यक्ति की दो तस्वीरें भी जारी कीं।

जांचकर्ताओं ने जनता से जानकारी देने की अपील की थी। जारी की गई दो तस्वीरों में एक व्यक्ति टोपी, धूप का चश्मा और लंबी बाजू की काली शर्ट पहने हुए दिखाई दे रहा है। यूटा डीपीएस कमिश्नर ब्यू मेसन ने कहा कि संदिग्ध "कॉलेज की उम्र का प्रतीत होता है"। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस के पास संदिग्ध की तस्वीरें हैं। उन्होंने आगे कहा, "हमें उस व्यक्ति का पता लगाने की अपनी क्षमता पर पूरा भरोसा है।"

बीबीसी के मुताबिक, एफबीआई के स्पेशल एजेंट रॉबर्ट बोहल्स ने घोषणा की है कि राइफल एक जंगली इलाके में मिली है। शूटर वहीं से भाग गया था। उन्होंने आगे कहा कि एक जूते के निशान और हाथ के निशान भी मिले हैं। 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें