Credit Cards

'थैंक्यू इंडियन नेवी...': चीन ने भारत को कहा शुक्रिया, केरल में जलते जहाज से चीनी क्रू मेंबर को किया था रेस्क्यू

Ship Fire off Kerala Coast: रक्षा सूत्रों ने बुधवार (11 जून) को बताया कि सिंगापुर के ध्वज वाले कंटेनर पोत में लगी आग पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया है। सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि जहाज फिलहाल स्थिर है, लेकिन बंदरगाह की तरफ करीब 10 से 15 डिग्री झुका हुआ है। उन्होंने बताया कि इलाके में बारिश हुई है

अपडेटेड Jun 11, 2025 पर 4:53 PM
Story continues below Advertisement
Ship Fire off Kerala Coast: जहाज पर 14 चीनी नागरिकों समेत कुल 22 लोग सवार थे

Ship Fire off Kerala Coast: चीन की सरकार ने केरल तट पर सिंगापुर के कंटेनर जहाज हुए हादसे के बाद मदद करने के लिए भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल का आभार जताया है। अरब सागर में कोच्चि के पास लगभग 44 नॉटिकल मील दूर एक कंटेनर जहाज MV Wan Hai 503 में 9 जून को विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई थी। इसके बाद आग तेजी से फैलने लगी। इस दौरान जहाज में और भी कई विस्फोट हुए, जिससे यह डूबने की कगार पर पहुंच गया था। जहाज में आग लगने की घटना के बाद भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने समय पर कार्रवाई करते हुए बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। इस जहाज पर 14 चीनी नागरिकों समेत कुल 22 लोग सवार थे।

भारतीय नौसेना ने सफल बचाव अभियान चलाकर जहाज पर सवाल 18 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है। तटरक्षक बल के मुताबिक, बचाए गए क्रू मेंबर्स में आठ चीन, छह ताइवान, पांच म्यांमार और तीन इंडोनेशिया के नागरिक हैं। वहीं, अभी चार लापता क्रू मेंबर्स की तलाश जारी है। चीन ने इस मानवीय प्रयास के लिए भारत का धन्यवाद किया है।

चीन की राजदूत यू जिंग ने कहा, "हम भारतीय नौसेना की तेजी और बहादुरी की सराहना करते हैं। उनके प्रयासों से 18 लोगों की जान बची। हम घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।" चीनी प्रवक्ता ने आगे लिखा है कि जहाज पर सवार कुल 22 चालक दल के सदस्यों में से 14 चीनी हैं, जिनमें 6 ताइवान के हैं। हम भारतीय नौसेना और मुंबई कोस्ट गार्ड के प्रति उनके त्वरित और प्रोफेशनल बचाव के लिए आभार व्यक्त करते हैं।


यू जिंग ने आगे कहा, "हम आगे के खोज अभियान के सफल होने और घायल चालक दल के सदस्यों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।" ताजा जानकारी के मुताबिक आग और विस्फोट जहाज के मध्य से लेकर आवास ब्लॉक के आगे कंटेनर में लगी थी। MV Wan Hai 503 एक कंटेनर शिप है जो दक्षिण एशियाई क्षेत्र से होकर गुजर रहा था। यह जहाज सिंगापुर से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की ओर जा रहा था। तभी इसमें भीतर से एक विस्फोट हुआ जिसके बाद तेज आग लग गई।

रक्षा सूत्रों ने बुधवार को बताया कि सिंगापुर के ध्वज वाले कंटेनर पोत में लगी आग पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया है। सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि जहाज फिलहाल स्थिर है, लेकिन बंदरगाह की तरफ करीब 10 से 15 डिग्री झुका हुआ है। उन्होंने बताया कि इलाके में बारिश हुई है।

उन्होंने बताया कि तटरक्षक बल का डोर्नियर विमान खराब मौसम के कारण सुबह उड़ान नहीं भर पाया। हालांकि, अब यह अभी उड़ान में है। यह अब अपना काम कर रहा है। सूत्रों ने बताया कि विमान के अपना अभियान पूरा करने और सुरक्षित रूप से उतरने के बाद आगे की जानकारी मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया भर में भारत का संदेश पहुंचाने वाले शांति दूतों से PM मोदी खूब घुले मिले

सोमवार को सिंगापुर के ध्वज वाले जहाज एमवी वान हाई 503 में एक कंटेनर विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। जहाज के चालक दल के 18 सदस्यों को बचा लिया गया, जबकि चार अब भी लापता हैं। यह घटना भारतीय समयानुसार सुबह लगभग 9.20 बजे, केरल के कन्नूर जिले में अझिक्कल से लगभग 44 समुद्री मील दूर तथा कोच्चि से लगभग 130 समुद्री मील उत्तर-पश्चिम में हुई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।