Get App

ड्रैगन-हाथी एक साथ मिलकर डांस...भारत-चीन संबंधों पर राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने कही बड़ी बात

India and China Relationship: भारत और चीन के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ भी मनाई गई। शी जिनपिंग ने इस मौके पर कहा कि दोनों देशों को मिलकर शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर आपसी सहयोग बढ़ाने और बॉर्डर में शांति बनाए रखने की इच्छा जताई

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 01, 2025 पर 5:59 PM
ड्रैगन-हाथी एक साथ मिलकर डांस...भारत-चीन संबंधों पर राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने कही बड़ी बात
भारत और चीन अपने रिश्तों को सुधारने और मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

India and China Relationship: भारत और चीन अपने रिश्तों को सुधारने और मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। 2020 में लद्दाख संघर्ष के बाद दोनों देशों के संबंध काफी तनावपूर्ण हो गए थे, लेकिन अब उन्हें फिर से पटरी पर लाने की कोशिशें हो रही हैं। मंगलवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक संदेश भेजा। उन्होंने कहा कि भारत और चीन को आपसी सहयोग बढ़ाकर एक साथ आगे बढ़ना चाहिए, ठीक वैसे ही जैसे ड्रैगन और हाथी मिलकर साथ में विकास का नृत्य करें। यह दोनों देशों के पारंपरिक प्रतीकों को दर्शाता है।

राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग का बड़ा बयान

बता दें कि भारत और चीन के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ भी मनाई गई। शी जिनपिंग ने इस मौके पर कहा कि दोनों देशों को मिलकर शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर आपसी सहयोग बढ़ाने और बॉर्डर में शांति बनाए रखने की इच्छा जताई। भारत में चीन के राजदूत जू फेइहोंग ने बताया कि चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक-दूसरे को बधाई संदेश भेजे। ली कियांग ने कहा कि चीन भारत के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है। वह इस सालगिरह को एक नए अवसर की तरह देखता है, जिससे दोनों देशों के बीच आपसी भरोसा बढ़ाया जा सके और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत किया जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि चीन सीमा से जुड़े मुद्दों को सही तरीके से हल करने के लिए भारत के साथ मिलकर प्रयास करेगा। इससे दोनों देशों के संबंध स्थिर और मजबूत होंगे और लोगों को अधिक लाभ मिलेगा। इस तरह, भारत और चीन के बीच बातचीत और आपसी सहयोग की एक नई शुरुआत देखने को मिल रही है, जिससे भविष्य में रिश्ते और बेहतर हो सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें