Get App

कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे पर चली गोलियां, एक सिर में लगी; हालत नाजुक

कोलंबिया में 2026 में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। मिगुएल उरीबे राष्ट्रपति पद के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। 39 वर्षीय उरीबे विपक्षी सेंट्रो डेमोक्रेटिको कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्य हैं। हमला बोगोटा के फोंतिबोन इलाके में हुआ। लोकल मीडिया का कहना है कि उरीबे को 3 गोलियां लगी हैं

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jun 08, 2025 पर 9:50 AM
कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे पर चली गोलियां, एक सिर में लगी; हालत नाजुक

कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे को चुनाव प्रचार के दौरान सिर में गोली मार दी गई। वह राजधानी बोगोटा में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है लेकिन हालत नाजुक है। घटना स्थानीय समयानुसार शनिवार शाम की है। पुलिस ने 15 साल के आरोपी हमलावर को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। लोकल मीडिया का कहना है कि उरीबे को 3 गोलियां लगी हैं, जिनमें से एक गोली उनके सिर में लगने की खबर है।

कोलंबिया में 2026 में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। मिगुएल उरीबे राष्ट्रपति पद के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। 39 वर्षीय उरीबे विपक्षी पार्टी डेमोक्रेटिक सेंटर के सदस्य हैं। हमला बोगोटा के फोंतिबोन इलाके में हुआ। उरीबे की हालत को देखते हुए पूरे शहर के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। सोशल मीडिया पर इस हमले के वीडियो वायरल हो रहे हैं।

मशहूर पत्रकार डायना टर्बे के बेटे हैं उरीबे

39 वर्षीय उरीबे की पार्टी की शुरुआत कोलंबिया के पूर्व राष्ट्रपति अल्वारो उरीबे ने की थी। हालांकि इन दोनों का आपस में कोई नाता नहीं है। उनकी पार्टी ने कहा, "हम इस हमले का जोरदार विरोध करते हैं, जो न केवल एक राजनीतिक नेता के जीवन को खतरे में डालता है, बल्कि कोलंबिया में लोकतंत्र और स्वतंत्रता पर भी हमला है। उरीबे की मां डायना टर्बे एक मशहूर पत्रकार थीं। 1991 में कुख्यात नार्को आतंकवादी पाब्लो एस्कोबार के मेडेलिन कार्टेल द्वारा अपहरण किए जाने के बाद वह बचाव अभियान के दौरान मारी गई थीं। उरीबे के नाना जूलियो सेसर टर्बे अयाला 1978 से 1982 तक कोलंबिया के राष्ट्रपति रहे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें