Volcano: रूस के कामचटका में बीते दिनों 8.8 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया था। इसके कुछ दिनों बाद ही 450 साल से शांत एक ज्वालामुखी फट गया है। क्राशेनिनिकोव नाम के इस ज्वालामुखी के फटने से 6,000 मीटर की ऊंचाई तक राख का गुबार उठा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। इस घटना ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। आपातकालीन सेवाओं ने इस ज्वालामुखी के फटने के बाद विमानों के लिए 'ऑरेंज' एविएशन अलर्ट जारी किया है।
