Bangladesh Pakistan Flights Resume:14 साल बाद पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू, दोनों देशों के रिश्तों में आया सुधार

Bangladesh Pakistan Flights Resume: 14 साल के अंतराल के बाद बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू हो गई हैं। ढाका से बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की एक फ्लाइट पाकिस्तान के कराची स्थित जिन्ना अंतरराष्ट्रीय एपरपोर्ट पर उतरी, जो द्विपक्षीय संबंधों में एक नए अध्याय का संकेत है।

अपडेटेड Jan 31, 2026 पर 12:40 PM
Story continues below Advertisement
14 साल बाद पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू

Bangladesh Pakistan Flights Resume: 14 साल के अंतराल के बाद बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू हो गई हैं। ढाका से बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की एक फ्लाइट पाकिस्तान के कराची स्थित जिन्ना अंतरराष्ट्रीय एपरपोर्ट पर उतरी, जो द्विपक्षीय संबंधों में एक नए अध्याय का संकेत है।

पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी (PAA) ने एक बयान में कहा, “14 साल बाद ढाका से आने वाली यह पहली फ्लाइट है, जो जिन्ना अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरी है।”

PTI के मुताबिक, गुरुवार को फ्लाइट के पहुंचने पर पारंपरिक वॉटर सैल्यूट दिया गया। इस मौके पर एयरपोर्ट पर एक विशेष स्वागत समारोह भी आयोजित किया गया।


पाकिस्तान-बांग्लादेश रिश्तों को मजबूती

दोनों देशों के बीच हवाई संपर्क दोबारा शुरू होना आपसी रिश्तों में सुधार का संकेत है। PAA ने इस मौके को “पाकिस्तान-बांग्लादेश दोस्ती में एक नया अध्याय - 14 साल बाद हवाई संपर्क बहाल” बताया।

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब दोनों देशों के बीच कूटनीतिक बातचीत बढ़ रही है। अगस्त 2024 में बांग्लादेश में छात्रों के बड़े विरोध प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद से हटाए जाने के बाद से दोनों देशों के संबंधों में बदलाव देखा गया है।

उड़ान शेड्यूल और संचालन

बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस ढाका और कराची के बीच सप्ताह में दो बार उड़ानें संचालित करेगी, शुरुआत में यह उड़ानें अस्थायी लाइसेंस के तहत संचालित होंगी, जो 30 मार्च तक वैध रहेगा। इस परीक्षण अवधि के दौरान यह निर्धारित किया जाएगा कि क्या दीर्घकालिक अनुमति दी जा सकती है।

एयरलाइन के अनुसार, उड़ानें ढाका से स्थानीय समयानुसार रात 8:00 बजे रवाना होंगी और गुरुवार और शनिवार को रात 11:00 बजे कराची पहुंचेंगी। वापसी की उड़ान कराची से आधीरात को होगी और सुबह 4:20 बजे ढाका पहुंचेगी।

प्रत्यक्ष उड़ानों को फिर से शुरू करने की बातचीत पिछले साल से चल रही थी, जिसका उद्देश्य व्यापार बढ़ाना और द्विपक्षीय संबंध मजबूत करना था। बांग्लादेश 1971 में पाकिस्तान से अलग हुआ था, और दशकों में दोनों देशों के रिश्ते कभी-कभी तनावपूर्ण रहे हैं।

इस उड़ान को फिर से शुरू करने की योजना की घोषणा सबसे पहले अगस्त 2025 में पाकिस्तानी उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार की ढाका यात्रा के दौरान की गई थी। यह यात्रा एक दशक से अधिक समय में दोनों देशों के बीच पहली उच्च स्तरीय बैठक थी।

अधिकारियों ने पुष्टि की है कि पाकिस्तान सिविल एविएशन अथॉरिटी ने बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस को इस मार्ग पर उड़ान संचालित करने और पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र के भीतर निर्धारित हवाई गलियारों का उपयोग करने की औपचारिक मंजूरी दे दी है।

यह भी पढ़ें: 'परमाणु सौदे के लिए बातचीत करें वरना सैन्य कार्रवाई को रहें तैयार', ट्रंप की ईरान को सीधी चेतावनी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।