Get App

Earthquake Alert: भारत का यह पड़ोसी देश भूकंप से हो जाएगा बर्बाद, वैज्ञानिकों के बीच मचा हड़कंप, कांप उठे लोग, आखिर कैसे निपटेगी सेना

Earthquake Alert: आए दिन भूकंप की वजह से पूरी दुनिया डरी हुई है। बड़े-बड़े देश भूकंप के पूर्वानुमान को लेकर युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। जापान में भूकंप और सुनामी की भविष्यवाणी के बाद अब चीन में भीषण भूकंप के आने की चेतावनी दी गई है। वैज्ञानिकों की ओर से की गई इस भविष्यवाणी से पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है

Jitendra Singhअपडेटेड Apr 07, 2025 पर 11:31 AM
Earthquake Alert: भारत का यह पड़ोसी देश भूकंप से हो जाएगा बर्बाद, वैज्ञानिकों के बीच मचा हड़कंप, कांप उठे लोग, आखिर कैसे निपटेगी सेना
Earthquake Alert: चीन में 8 तीव्रता का भूकंप आने की आशंका जताई गई है। इससे जिनपिंग की सेना को निपटना आसान नहीं होगा।

दुनिया भर में इन दिनों भूकंप की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। किसी न किसी देश में भूकंप की खबरें आ रही है। म्यांमार में भूकंप की वजह से भारी तबाही मची थी। इसबीच भूकंप की भविष्यवाणी भी होने लगी। जापान में भूकंप की भविष्यवाणी के बाद अब चीन में भूकंप की भविष्यवाणी की गई है। इससे पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है। भूकंप पर स्टडी करने वाली वैज्ञानिकों की टीम का कहना है कि चीन में 8 तीव्रता के भूकंप के झटके लग सकते हैं। इससे स्थानीय लोग खौफ के साए में जी रहे हैं।

बीजिंग में भूकंप एजेंसी के वरिष्ठ वैज्ञानिक झू होंगबिन और उनकी टीम ने 150 सालों के भूकंप के डेटा का विश्लेषण किया है। इसके बाद यह चेतावनी दी है। चीन के कुछ हिस्से और हिमालय क्षेत्र आने वाले समय में रिक्टर स्केल पर 8.0 तीव्रता के भूकंप का सामना कर सकते हैं। यह स्टडी 20 मार्च 2025 को जर्नल ऑफ जियोडेजी एंड जियोडायनामिक्स (Journal of Geodesy and Geodynamics) में प्रकाशित हुई है। इसमें 1879 से 2024 तक के 6 बड़े भकंप की अवधि की पहचान की गई है।

भूकंप के पैटर्न की हुई पहचान

वैज्ञानिकों की टीम ने भूकंप के दौरान पृथ्वी की घूर्णन गति में उतार-चढ़ाव से जोड़ने वाले पैटर्न की पहचान की है। जिसे दिन की लंबाई (LOD) में बदलावों के जरिए मापा जाता है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि धरती के भूकंपीय तनाव क्षेत्र अब उत्तर-पूर्व की ओर मुड़ सकते हैं। जिससे सिचुआन, युन्नान और हिमालयी मोर्चे में जोखिम बढ़ सकता है। स्टडी के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम चीन में लोंगमेंशन फॉल्ट के बंद हिस्सों में दबाव बढ़ता दिख रहा है। ये वही फॉल्ट है, जो साल 2008 के विनाशकारी सिचुआन भूकंप का कारण बना। यहां से GPS डेटा से पता चलता है कि भारत की उत्तर की ओर लोंगमेंशन फॉल्ट पर तेजी से दबाव बढ़ा रहा है। ये पूर्वी हिमालयी संधि को अस्थिर बना सकता है। इस नए खुलासे से सवाल उठ रहे हैं कि क्या पृथ्वी के टेक्टोनिक तनाव क्षेत्र एक खतरनाक नए चरण में प्रवेश कर रहे हैं?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें