Earthquake in Japan: यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, बुधवार (31 दिसंबर) को जापान के पूर्वी नोडा क्षेत्र में नए साल की पूर्व संध्या पर 6 तीव्रता का भूकंप आया। USGS ने एक बयान में बताया कि भूकंप 19.3 किमी की गहराई पर था। इस महीने की शुरुआत में भी 7.5 तीव्रता के एक भूकंप से हिल गया था। इससे पहले 8 दिसंबर को भी उत्तर-पूर्वी जापान में 6.7 तीव्रता का एक और भूकंप आया था। जापान में अक्सर भूकंप आते रहते हैं।
