आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का दौर तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब यह दुनिया भर की इकनॉमिक्स और सोसायटीज में भी दखल दे रहा है। ऐसे समय में अब यूनाइटेड किंगडम के पूर्व प्रधानमंत्री रिशि सुनक (Rishi Sunak) ने दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रिसर्च कंपनी एंथ्रॉपिक (Anthropic) से सीनियर एडवाइजर के तौर पर हाथ मिलाया है। रिशि सुनक को इससे जो भी पैसे मिलेंगे, वह एक चैरिटी द रिचमंड प्रोजेक्ट को मिलेगा। इस चैरिटी को रिशि सुनक ने ही अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ मिलकर इस साल शुर किया था। यह चैरिटी सभी उम्र के लोगों की गणितीय क्षमता को मजबूत करने का काम करती है।
