H-1B Visa News: अमेरिका की एक अदालत ने एच-1बी वीजा आवेदनों पर लगाए गए एक लाख अमेरिकी डॉलर के शुल्क को अवैध करार दिया है। अदालत ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसलों को रद्द कर दिया है। यह शुल्क राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के आदेश के तहत प्रस्तावित किया गया था। अदालत ने कहा कि कांग्रेस (अमेरिकी संसद) की मंजूरी के बिना ऐसा शुल्क नहीं लगाया जा सकता।
