Hindu killed in Bangladesh: बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की हत्या के कुछ ही दिनों बाद कट्टरपंथी भीड़ ने एक और हिंदू व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला है। बुधवार (24 दिसंबर) रात राजबाड़ी जिले में भीड़ ने 29 साल के एक हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पीड़ित की पहचान अमृत मंडल उर्फ सम्राट के रूप में हुई है। उस पर पांग्शा उपजिला के होसैंदांगा ओल्ड मार्केट में बुधवार रात करीब 11 बजे हमला किया गया। हमले के तुरंत बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। इससे पहले 25 वर्षीय मजदूर दीपू दास की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
