Israel Attacks Houthis: अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यमन की राजधानी सना पर इजरायल की तरफ से किए गए ताबड़तोड़ हवाई हमले में हूती प्रधानमंत्री समेत उसके कैबिनेट के कई अहम सदस्यों की मौत हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, हूतियों ने कहा कि शनिवार (30 अगस्त) को हुए इजरायली हवाई हमलों में राजधानी सना में विद्रोहियों के नियंत्रण वाली यमन सरकार के प्रधानमंत्री की मौत हो गई। विद्रोहियों ने एक बयान में कहा कि इससे पहले गुरुवार को सना में इजरायली हमले में पीएम अहमद अल-रहावी समेत कई मंत्री भी मारे गए।
