न्यू जर्सी में अमेरिकी अधिकारियों ने भारतीय मूल की एक 35 साल की महिला को अपने दो छोटे बच्चों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। जांच के अनुसार, आरोपी महिला की पहचान न्यू जर्सी के हिल्सबोरो की रहने वाली प्रियथर्सिनी नटराजन के रूप में हुई है, जिसने मंगलवार को अपने दो बच्चों की हत्या की। समरसेट काउंटी के अभियोजक जॉन मैकडॉनल्ड ने बुधवार को बताया कि 13 जनवरी की शाम को एक व्यक्ति, जिसके बारे में माना जाता है कि वह बच्चों का पिता है, उसने इमरजेंसी नंबर 911 पर कॉल किया था।
